बोदीना में एचआईवी सघन जागरूकता शिविर, ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दी बचाव की जानकारी

एचआईवी के साथ बीपी, शुगर, हेपेटाइटिस, मलेरिया और सिकल सेल एनीमिया की हुई जांच

सैलाना। ग्राम बोदीना स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को एचआईवी सघन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन अरुणोदय स्वयंसेवी संस्था एवं स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को एचआईवी के लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

शिविर का आयोजन सीएमएचओ डॉ. किरण वाड़ीवा के निर्देशन तथा बीएमओ डॉ. राजेश मंडलोई और सेक्टर एमओ डॉ. रचना पटेल के मार्गदर्शन में किया गया।

कई बीमारियों की हुई जांच

शिविर में पहुंचे लाभार्थियों की एचआईवी, बीपी, शुगर, हेपेटाइटिस-बी एवं सी, मलेरिया, सिकल सेल एनीमिया और सिफिलिस सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों को एचआईवी संक्रमण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। लोगों को बीमारी के लक्षणों को लेकर जागरूक रहने, समय पर जांच कराने और बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ये रहे मौजूद

शिविर में सरपंच रमेश चंद्र परिहार, सीएचओ प्रशांत दवे, अंजली प्रजापति, एएनएम सुधा राठौड़, किरण रेठोदिया, शिक्षक कैलाश नारायण भाटी, सोहन सिंह, अरुणोदय संस्था के राहुल जैन, कीर्ति यादव, प्रगति बैरागी, मोइन खान, मोहम्मद खान, संजाब हुसैन कुरैशी, आशा कार्यकर्ता संगीता जाट, सीमा देवदा, बेबी सोलंकी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शाइना बी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines