रतलाम। जिले में प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत मंगलवार को विभिन्न विकेन्द्रीकृत केंद्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

जनसुनवाई नगर पालिक निगम रतलाम क्षेत्र कार्यालय के साथ-साथ रतलाम, जावरा, सैलाना और आलोट के अनुविभागीय कार्यालयों तथा बाजना एवं पिपलौदा विकासखंड कार्यालयों में आयोजित हुई। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि तथा विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने आवेदनों को दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की। जिन मामलों का निराकरण मौके पर संभव था, उनका तत्काल निराकरण किया गया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवेदकों को उनके प्रकरण में की जा रही कार्रवाई की जानकारी देने के लिए भी कहा गया।
जनसुनवाई के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समयबद्ध निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।
Author: MP Headlines



