Skip to main content

MP Headlines

सैलाना में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, भव्य आतिशबाजी और शोभायात्रा ने मोहा मन

कुंभकरण और मेघनाद के 31-31 फीट ऊंचे पुतले भी जलाए गए, विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजू

सैलाना, जिला रतलाम। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व सैलाना नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर परिषद सैलाना की ओर से स्व. प्रभुदयाल जी गहलोत खेल मैदान पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी उत्सव में शामिल हुए।

शोभायात्रा के साथ हुआ आयोजन का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे रघुनाथ द्वारा मंदिर से निकली शोभायात्रा के साथ हुई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई शोभायात्रा खेल मैदान पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया और जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन

खेल मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण तथा 31-31 फीट ऊंचे कुंभकरण और मेघनाद के पुतले आकर्षण का केंद्र रहे। पुतलों के दहन के साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया। भजन संध्या ने भी आयोजन को विशेष बना दिया।

विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

कार्यक्रम में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, विभिन्न वार्डों के पार्षद, एल्डरमैन और नगर के गणमान्य नागरिक भी आयोजन में शामिल हुए।

 

नगर परिषद ने की व्यवस्थाएं

नगर परिषद सैलाना की ओर से आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीतू सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन में नगरवासियों का सहयोग रहा।

MP Headlines | रतलाम जिला | सैलाना

MP Headlines
Author: MP Headlines