Skip to main content

MP Headlines

रतलाम में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, DIG निमिष अग्रवाल, कलेक्टर और SP ने की पूजा

रतलाम। विजयादशमी पर्व के अवसर पर रतलाम पुलिस लाइन में विधि-विधान से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल, कलेक्टर अजय कटेसरिया और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया। विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी शस्त्र पूजन किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन

रतलाम पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कद्दू की प्रतीकात्मक बलि दी। इसके बाद पुलिस गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया।

हवन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी आहुति

शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान हवन भी आयोजित किया गया। इसमें डीआईजी निमिष अग्रवाल, कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आहुति दी।

विजयादशमी के अवसर पर जिले में पुलिस लाइन के साथ सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में भी परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया गया।

जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और पत्रकार उपस्थित रहे।

 

MP Headlines — रतलाम की खबरें, सबसे पहले।

MP Headlines
Author: MP Headlines