मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर युवती की सगाई तुड़वाने की नियत से अनर्गल मेसेज भेजने वाले दो आरोपीयों को नामली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम। रतलाम जिला के थाना नामली पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर युवती की सगाई तुड़वाने की नियत से अनर्गल मेसेज भेजने वाले दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय रतलाम पेश किया हैं। आरोपियों ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के मंगेतर की इंस्टाग्राम आईडी पर युवती को बदनाम करने की नियत से अनर्गल मेसेज भेजे थे।

जानकारी के अनुसार ग्राम बांगरोद निवासी फरियादी ने अपनी लड़की की सगाई की थी जो इंस्टाग्राम आईडी shiv_bhagat_13.7 धारक द्वारा फरियादी की लड़की की सगाई तुड़वाने एवं बदनाम करने की नियत से बार बार मैसेज कर बदनाम कर रहा हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 87/2025 धारा 79,352,351(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सोशल मीडिया पर अनर्गल व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर नजर रखकर आरोपीयों को पकड़ने हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जो निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली श्री पी. आर. डावरे व थाना नामली की टीम द्वारा सायबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी shiv bhagat 13.7 धारक के नाम पते की जानकारी प्राप्त की गई जो आई.डी. धारक साकिर उर्फ गोलू पिता जाकिर हुसैन निवासी ग्राम बांगरोद का होने से तत्काल आरोपी साकिर उर्फ गोलु को पकड़कर पुछताछ करते अजय उर्फ अज्जू पिता विनोद सरगरा निवासी ग्राम बांगरोद थाना नामली की मदद से shiv_bhagat_13.7 इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के मंगेतर की इंस्टाग्राम आईडी पर युवती को बदनाम करने की नियत से अनर्गल मेसेज भेजे गये ताकि युवती का रिश्ता टूट जायें। पुलिस द्वारा आरोपी साकिर उर्फ गोलू पिता जाकिर हुसैन निवासी ग्राम बांगरोद एवं अजय उर्फ अज्जू पिता विनोद सरगरा निवासी ग्राम बांगरोद थाना नामली को गिरफ्तार कर न्यायालय रतलाम पेश किया हैं।

आरोपीगण – 1. साकिर उर्फ गोलू पिता जाकिर हुसैन उम्र 22 साल निवासी ग्राम बांगरोद थाना नामली

2.अजय उर्फ अज्जू पिता विनोद सरगरा उम्र 18 साल निवासी ग्राम बांगरोद थाना नामली

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक श्री पी. आर. डावरे थाना प्रभारी नामली, उनि शांतिलाल चौहान चौकी प्रभारी बांगरोद, सउनि सरदारसिंह परमार, प्र.आर.889 रामचन्द्र बारोड़, प्र.आर. हिमांशु यादव, आर. मुकेश गणावा, आर. बहादुरसिंह, आर. मनोहर नागदा, आर. अविनाश यादव एवं सायबर सेल रतलाम से प्र.आर. मनमोहन शर्मा व सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एमपी हेडलाइंस
Author: MP Headlines