रतलाम। मुस्लिम धर्मावलंबियो द्वारा ईद मिलाद उन नबी पर्व के अंतर्गत दिनांक 16.09.2024 को ईद मिलाद उन नबी पर्व परम्परागत रुप से मनाया जावेगा।
ईद मिलाद उन नबी पर्व पर जुलुस दिनांक. 16.09.2024 की प्रात:-08 बजे से अपने स्थान आबकारी चौराहा से प्रारम्भ होकर शहर सराय,अणडागली, नाहरपुरा तिराहा, गोविन्द पान वाला, आरोग्यम हॉस्पिटल, नगर निगम, हाथीखाना, मोचीपुरा, हाकिमवाडा, शैरानीपुरा, जमातखाना, आन्नद काँलोनी, काँन्वेन्ट तिराहा, कोर्ट तिराहा, स्टेशन रोड, दो बत्ती , न्युरोड, लोकेन्द्र टाँकिज, शहर सराय, जाते हुए आबकारी चौराहा पर समाप्त होगा जुलुस निकलने के के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया है:-
- 1.शहर सराय से अण्डागली, नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो शहर सराय से लोकेन्द्र टाँकिज की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 2.आरोग्यम हास्पिटल के पास हनुमान मंदिर से नाहरपुरा तिराहा, अण्डागली, डालूमोदी बाजार की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 3.घास बाजार से डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो चौमुखीपुल से चाँदनी चौक की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 4.नवकार नमकीन से सुभाष नगर तिराहा, आबकारी तिराहा कि ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन शिवगढ रोड होते हुए वन विभाग नाके से डोंगरे नगर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 5.वन विभाग नाके से बाजना बस स्टेण्ड की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त भारी वाहन डोंगरे नगर से बिरियाखेडी, राममंदिर की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।।
- 6.सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे । तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, , राममंदिर की ओर जाने वाले मार्ग उपयोग करेंगे
- 7.दिलबहार चौराहा से दो बत्ती, नगर नीगम, महलवाडा, काँलेज रोड, की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टेँड रोड का उपयोग करेंगे।।
- 8.चार चक्की से हकीमवाहा की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन उकाँलारोड, त्रिपोलियागेट,अमृतसागर रोड एवं करमदी रोड का आने जाने का उपयोग करेंगे।।
- 9.प्रताप नगर ब्रीज से ऑफिसर कॉलोनी, आन्नद काँलोनी जमातखाना, हकिमवाड़ा की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।।
- 10.लोकेन्द्र टाँकिज से शहर सराय, आबकारी चौराहा तरफ आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन सैलाना बस स्टेण्ड से राम मंदिर रोड का उपयोग करेंगे।।
- 11.फव्वारा चौक से कान्वेन्ट तिराहा, कोर्ट तिराहा, आन्द काँलोनी तरफ आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टेँड रोड का उपयोग करेंगे।।
नोव्हीकल जोन*
- 1.सहर सराय से नाहरपुरा तिराहा तक, शहर सराय से अण्डागली नाहरपुरा तिराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।।
- 2.सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर तिराहा तक नो व्हीकल जो रहेगा। तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, शास्त्री नगर रोड का उपयोग करेंगे।।
- 3.दो बत्ती से नगर निगम, काँलेज रोड, तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
- 4.आबकारी चौराहा से हाड रोड, सुभाष नगर तिराहा, तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
ईद मिलाद उन नबी जुलुस निकलने के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर असुविधा से बचे।
- रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
8वीं पास से स्नातक, ITI और डिप्लोमा धारकों को मिलेगा रोजगार का अवसर; 18 से 35 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग रतलाम। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2026 को रतलाम में युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में 8 से 10 निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती करेंगी। जिला रोजगार अधिकारी अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, भोपाल तथा… Read more: रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती - मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा
मंदसौर। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अपराध और दुर्घटनाओं से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, सीतामऊ में पिता द्वारा नाबालिग बेटी से मारपीट तथा कोतवाली और भानपुरा क्षेत्र में अवैध शराब जब्ती के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, धमकी और सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरण भी सामने आए हैं। रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला कोतवाली थाना क्षेत्र के रामटेकरी… Read more: मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा - खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ
27वें खेल चेतना मेले को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न, शुभारंभ पर निकलेगी खेल जागृति रैली; बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा रतलाम, 24 नवंबर 2026। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। आगामी 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ की व्यवस्थाओं, प्रतियोगिताओं और शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष खेल चेतना मेला फाउंडेशन अध्यक्ष… Read more: खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ - 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन
शाजापुर। मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत प्रशिक्षकों ने निजी कंपनियों के माध्यम से किए जा रहे कथित शोषण और श्रम नियमों के उल्लंघन को लेकर आवाज बुलंद की है। पिछले लगभग 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, उचित वेतन और कर्मचारी सुविधाओं की मांग को लेकर कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी को ज्ञापन सौंपा। शाजापुर जिले के व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विधायक के समक्ष रखा। प्रशिक्षकों का आरोप… Read more: 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन - वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन
धैर्य मकवाना और रितिक पोरवाल करेंगे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व रतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम के दो होनहार खिलाड़ियों का वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी (पुरुष) टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में धैर्य मकवाना (बी.ए.एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर) एवं रितिक पोरवाल (एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर) शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी आगामी 25 से 28 नवंबर 2026 तक श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, गोधरा (गुजरात) में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा ने… Read more: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन - जावरा प्रेम विवाह मामला: बेटी ने अपनी पसंद से की शादी, नाराज परिजनों ने जीवित बेटी की कर दी ‘गोरनी’
रतलाम। रतलाम जिले के जावरा शहर के कुम्हारीपुरा क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक परंपराओं और पारिवारिक रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बेटी द्वारा अपनी पसंद के युवक से विवाह करने से नाराज परिजनों ने उसे मृत मानते हुए सोमवार सुबह समाजजनों की मौजूदगी में गोरनी (शोक) कार्यक्रम आयोजित किया। जानकारी के अनुसार, युवती की शादी परिवार ने 3 दिसंबर को तय की थी। विवाह के निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे और घर में तैयारियां चल रही थीं।… Read more: जावरा प्रेम विवाह मामला: बेटी ने अपनी पसंद से की शादी, नाराज परिजनों ने जीवित बेटी की कर दी ‘गोरनी’ - एमपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों के तबादले; मंदसौर के दो अधिकारियों को उज्जैन भेजा,
भोपाल, 24 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 25 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस तबादला सूची में मंदसौर जिले के दो पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीतामऊ के एसडीओपी दिनेश प्रजापति को उज्जैन जिले के महिदपुर में एसडीओपी बनाया गया है, जबकि मंदसौर महिला सुरक्षा शाखा में पदस्थ डीएसपी… Read more: MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों के तबादले; मंदसौर के दो अधिकारियों को उज्जैन भेजा, - रतलाम में स्वास्थ्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती: 25 एएनएम सहित 40 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा, आदेश जारी
रतलाम। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सख्ती दिखाई है। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में न्यूनतम प्रगति पाए जाने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने संबंधित कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। सीएमएचओ के अनुसार, जिले की 25 एएनएम का सात-सात दिवस का वेतन काटा गया है। इनमें सरिता दास पटेल, हिना शर्मा, ममिता खराड़ी,… Read more: रतलाम में स्वास्थ्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती: 25 एएनएम सहित 40 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा, आदेश जारी - मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: सड़क हादसों और मारपीट के 6 मामले दर्ज, अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। मंदसौर जिला पुलिस के दैनिक अपराध प्रतिवेदन (22 नवंबर से 23 नवंबर 2026) के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना, मारपीट, गाली-गलौज और अवैध शराब परिवहन के कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें सड़क दुर्घटनाओं के 4, मारपीट के 2 और अवैध शराब से जुड़े 2 मामले शामिल हैं। पुलिस ने अवैध शराब के दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 34 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है। सड़क दुर्घटनाओं के चार मामले दर्ज नारायणगढ़: ग्राम रूपारेल के बाहर 21 नवंबर की रात… Read more: मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: सड़क हादसों और मारपीट के 6 मामले दर्ज, अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार - ग्राम कनेरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, सामाजिक संगठनों ने किया नमन
कनेरी। ग्राम कनेरी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस), आदिवासी छात्र संगठन, महाराणा पूजा भील जनकल्याण संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम, मध्यप्रदेश अजाक्स संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना झलकारी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने उनके अदम्य साहस,… Read more: ग्राम कनेरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, सामाजिक संगठनों ने किया नमन - विधायक मथुरालाल डामोर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड़-जमुनिया के नवीन भवन का किया शुभारंभ
रतलाम। 22 नवंबर 2026। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड़-जमुनिया के नवीन भवन का शुभारंभ विधायक श्री मथुरालाल डामोर ने किया। नवीन भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन का लोकार्पण किया। शुभारंभ के साथ ही नवीन भवन में स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ कर दी गईं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।… Read more: विधायक मथुरालाल डामोर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड़-जमुनिया के नवीन भवन का किया शुभारंभ





