मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी हेडलाइंस

उज्जैन नगर निगम की सहायक आयुक्त पुजा गोयल को बनाया धामनोद नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी

धामनोद/रतलाम। धामनोद नगर परिषद में विगत कई वर्षों से राजस्व उप निरीक्षक ही नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद संभाल रहे थे। नगरीय  विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आदेश के तहत पूजा गोयल सहायक आयुक्त नगर निगम उज्जैन को मुख्य नगर पालिक अधिकारी धामनोद का नवीन पद स्थापना की गई है।

वहीं वर्तमान में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश भैरवे को अपने मूल पद राजस्व उप निरीक्षक नगर परिषद धामनोद की पद स्थापना की गई।

एमपी हेडलाइंस
Author: MP Headlines