मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी हेडलाइंस

बड़ी खबर: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड सख्त

नई दिल्ली | 28 अक्टूबर 2026

भारतीय रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के पुराने निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए हैं।

पावर बैंक फटने की घटना के बाद सख्ती

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) में निर्धारित समय के दौरान चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए गए थे। इसी दौरान एक यात्री का पावर बैंक चार्जिंग के समय फट गया और उससे धुआं निकलने लगा। इस घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

26 अक्टूबर को जारी हुआ निर्देश

रेलवे बोर्ड ने 26 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट किया कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट बंद रखने की व्यवस्था में कोई छूट नहीं दी जाए। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने और अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों के स्तर पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

2014 से लागू है व्यवस्था

रेलवे बोर्ड ने पहली बार जून 2014 में सुरक्षा कारणों से AC कोचों में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने के निर्देश दिए थे। वर्तमान आदेश का उद्देश्य पुराने सुरक्षा निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना है।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रात में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री अपने मोबाइल फोन को समय रहते चार्ज कर लें। निर्धारित अवधि में ट्रेन के चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध नहीं रहने के कारण यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

एमपी हेडलाइंस
Author: MP Headlines