मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी हेडलाइंस

भाजपा का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से, 21 अगस्त को प्रदेश भाजपा ने बुलाई अहम बैठक

  • 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य
  • पहला चरण :-  1 सितंबर से 25 सितंबर
  • दूसरा चरण :- 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। इससे पहले प्रदेश भाजपा ने 21 अस्त को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक भोपाल कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें सदस्यता अभियान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य पार्टी के सदस्यता अभियान को और प्रभावी बनाना है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश नेतृत्व उपस्थित रहेंगे, जो मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और अभियान की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

दिल्ली में भाजपा की बैठक में मध्य प्रदेश सदस्यता अभियान का प्रभारी सांसद अतुल गर्ग को बनाया गया है। भाजपा का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। दिल्ली में हुई बैठक में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण के तहत 1 सितंबर से 25 सितंबर और दूसरे चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा।

एमपी हेडलाइंस
Author: MP Headlines