मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी हेडलाइंस

राम मंदिर स्थापना के बाद क्षेत्र मे ‘सनातन आस्था का प्रसार

सैलाना। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना  को एक वर्ष पूर्ण भले ही हो गया है। बावजूद पीढ़ी दर पीढ़ी से की गईं राष्ट्रवासियों की प्रतीक्षा को फलीभुत होते जिन सनातनीयों ने नव निर्मित मंदिर में श्री रामालला को अपनी आँखों से प्राण प्रतिष्ठित होते देखा -सुना वह इस पल को लम्बे समय तक संजोए रखना चाह रहे है। क्षेत्र मे 22 जनवरी 2024 की तिथि के उपलक्ष्य मे कई पुराने मंदिरो का जीर्णोद्धार हुआ है। वही कई जगह  प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा पाठ हवन पूजन महाआरती महाप्रसादी भंडारे का क्रम चलता रहा जो आमजन मे बढ़ती सनातनी आस्था के तौर पर देखा जा सकता है।

अयोध्या मंदिर स्थापना के बाद आज क्षेत्र मे संकल्प के प्रति आस्था व सनातनी प्रगाढ़ता देखी जा रही है। अयोध्या मे रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दिन नगरवासियों द्वारा नगर के मोतिबंगला स्थित प्राचीन राम मंदिर पर 22 जनवरी 2024 को धार्मिक अनुष्ठान महा आरती व प्रसादी में सर्वधर्म समभाव दिखाई दिया था। वह ऐतिहासिक लम्हा था । उसकी पुनावर्ती एक वर्ष बाद पुनः 22 जनवरी 2025 को लेकर नगरवासियों ने तैयारी कर दी है। 

कार सेवक संतोष धाबाई ने बताया की 22 जनवरी 2024 को सनातनी आस्था मे बढ़ चढ़ कर नगर वासियों के द्वारा किया गया सहयोग के बुते रामलला की स्थापना दिन को पुनः याद करते हुए बीते वर्ष की भांति महाआरती व सर्व धर्म समभाव महाप्रसादी का आयोजन होने जा रहा है।

सैलाना तहसील के गांव अडवानिया में भी सकल पंच द्वारा अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही गांव में नवनिर्मित मंदिर पर भगवान श्री राम परिवार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की गईं थी। उसी पल को संजोए रखने के लिए गांव में एक वर्ष बाद उसी नियत दिन 22 जनवरी 2025 को भगवान श्री राम की पूजा अर्चन महाआरती छप्पन भोग का आयोजन रखा गया है। इसी कड़ी मे क्षेत्र के हर गांव कस्बे में मंदिरो पर किए गए रंगरोगन व विद्युत सज्जा व हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व रामायण के पाठ का आयोजन बढ़ती सनातनी आस्था को माना जा सकता है।

एमपी हेडलाइंस
Author: MP Headlines