सैलाना। नगर में चौपट हो चुकी यातायात व्यवस्था की कमान संभालते हुए बुधवार अल सुबह परिषद अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य मार्ग के साथ बस स्टैंड क्षेत्र का अस्थायी अतिक्रमण हटाया। जिससे यातायात नगर में सुगम हुआ।
नगर के प्रमुख मार्गों में लगातार जाम की शिकायतों के चलते नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने बुधवार को सुबह सवेरे परिषद की टीम के साथ मुख्य मार्ग के गणेश मंदिर क्षेत्र, पैलेस चौराहा, बस स्टैंड क्षेत्र से लगने वाले जाम की स्तिथि देख व्यापारियों द्वारा किया गया अस्थायी रूप से अतिक्रमण नाली के बाहर रखी गई लोहे की जालियों को ट्राली में भरवाकर परिषद कार्यालय भिजवाया।
बता दे नगर की यातायात व्यवस्था काफी समय से लचर होते हुए बिल्कुल राम भरोसे चल रही थी। जिसको लेकर आमजन लगातार परिषद व पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए जाम से मुक्ति के लिये मांग कर रहे थे। नपं अध्यक्ष श्री शुक्ला ने मुख्य मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर ग्राहकों द्वारा अपनी बाइक खड़ी करने व यातयात जाम को लेकर शाखा प्रबंधक के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए अलग से पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विगत शांति समिति की बैठकों में इस विषय पर कई बार प्रशासन व आमजन के बीच चर्चा हुई जिसमें एसडीएम मनीष कुमार जैन ने परिषद व पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया, मगर व्यवस्था में कोई बदलाव नही आया था।
अतिक्रमण की इस मुहिम पर पार्षद विशाल धभाई ने सोशल मीडिया पर कहा
नगर में अतिक्रमण हट रहा बहुत सराहनीय कार्य है । लेकिन जो पक्षपात हो रहा है, वो बहुत ही निंदनीय है। प्रशासन ध्यान दे जनता और जनप्रतिनिधि सब एक समान हैं। अतिक्रमण हटे तो सभी का हटे किसी का भी बाकी नहीं रहै।
अतिक्रमण की इस मुहिम पर पार्षद विशाल धभाई ने सोशल मीडिया पर कहा
नगर में अतिक्रमण हट रहा बहुत सराहनीय कार्य है लेकिन जो पक्ष पात हो रहा है, वो बहुत ही निंदनीय है प्रशासन ध्यान दे जनता और जनप्रतिनिधि सब एक समान हैं अतिक्रमण हटे तो सभी का हटे किसी का भी बाकी नहीं रहै।
- रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
8वीं पास से स्नातक, ITI और डिप्लोमा धारकों को मिलेगा रोजगार का अवसर; 18 से 35 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग रतलाम। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2026 को रतलाम में युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला… Read more: रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती - मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा
मंदसौर। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अपराध और दुर्घटनाओं से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, सीतामऊ में पिता द्वारा नाबालिग बेटी से मारपीट तथा कोतवाली और भानपुरा क्षेत्र में अवैध शराब जब्ती के मामले… Read more: मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा - खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ
27वें खेल चेतना मेले को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न, शुभारंभ पर निकलेगी खेल जागृति रैली; बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा रतलाम, 24 नवंबर 2026। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न… Read more: खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ - 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन
शाजापुर। मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत प्रशिक्षकों ने निजी कंपनियों के माध्यम से किए जा रहे कथित शोषण और श्रम नियमों के उल्लंघन को लेकर आवाज बुलंद की है। पिछले लगभग 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, उचित वेतन और कर्मचारी सुविधाओं की मांग को… Read more: 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन - वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन
धैर्य मकवाना और रितिक पोरवाल करेंगे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व रतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम के दो होनहार खिलाड़ियों का वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी (पुरुष) टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में धैर्य मकवाना (बी.ए.एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर) एवं रितिक पोरवाल (एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर) शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी… Read more: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन





