मंडियों में आज नहीं होगी लहसुन की नीलामी

सैलाना। भारत में आयात हो रही चाइना लहसुन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सभी मंडियों में एक दिन लहसन की नीलामी नही की जाएगी।

उक्त जानकारी सैलाना मंडी व्यापारी एसोसिएशन के सचिव  और लहसन व्यापारी पंकज सियार ने देते बताया कि प्रदेश की सभी लहसन मंडियों में लहसुन की नीलामी आज बंद रहेगी। साथ ही प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसोसिएशन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को प्रातः 11 बजे सौपा जाएगा जिसमें शीघ्र चाइना की लहसन का भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines