रतलाम एसपी का तबादला, रतलाम के नए एसपी अमित कुमार बने

भोपाल। मंगलवार देर रात को गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल ने आदेश जारी कर रतलाम एसपी राहुल लोढ़ा को एसपी रेल, भोपाल, नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार को एसपी रतलाम व भोपाल रेऋ एसपी मृगाखी डेका  को नरसिंहपुर एसपी बनाया गया है

रतलाम के नए एसपी अमित कुमार

मंगलवार शाम को भाजपा नेता एवं हिंदू समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ कलेक्टर को दिए ज्ञापन के बाद भोपाल से आधी रात को एसपी के ट्रांसफर आर्डर जारी हुए।

रतलाम एसपी को हटाने का कारण शनिवार रात रतलाम में गणेश स्थापना समारोह के जुलूस में पथराव के बाद एकतरफा कार्रवाई करना बताया जा रहा है। पथराव के आरोप के चलते पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई थी। पुलिस ने भी पथराव की घटना से भी इंकार किया था।

भाजपा नेता एवं हिंदू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जताया था आक्रोश

मंगलवार को रात करीब 8 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री निर्मल कटारिया, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल सहित सर्व हिंदू समाज प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर राजेश बाथम से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। इसमें पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर कई तरह के सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। संगठन स्तर पर भी रतलाम पथराव का मामला भोपाल तक पहुंचा था। उसी के बाद यह ट्रांसफर किया गया।

नए एसपी अमित कुमार 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी, जानते हैं उनके बारे में

आईपीएस अमित कुमार का जन्म 18 मार्च 1990 को बिहार राज्य के नवादा जिले में हुआ था। इनके परिवार में इनके पिता पुलिस विभाग में ही कार्यरत है। इनकी माता शिक्षक हैं। इनकी पहली पदस्थापना होशंगाबाद में 2018 में हुई थी।

अमित कुमार भोपाल सीएसपी, एडिशनल एसपी, बालाघाट में कमांडेंट और क्राइम ब्रांच भोपाल के बाद पहली बार नरसिंहपुर के एसपी बने थे। 27 मार्च 2023 को आपने नरसिंहपुर जिले के एसपी का चार्ज संभाला था। एसपी के रूप में रतलाम आपका दूसरा जिला है। इनकी कार्यप्रणाली और कार्यकुशलता की तारीफ होती है।

नरसिंहपुर एसपी रहते हुए आईपीएस अमित कुमार ने मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने नरसिंहपुर में तस्करों की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने न सिर्फ कार्रवाई की बल्कि तस्करों को सजा भी दिलाई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पहले भोपाल क्राइम ब्रांच में रह चुके हैं और उन्हें इस बात का अच्छा अनुभव है कि उन्नत तकनीक से अपराध पर कैसे काबू पाया जा सकता है।

  • बोदीना से सांवलिया सेठ तक निकलेगी 6 दिवसीय पदयात्रा, 18 अगस्त से होगा शुभारंभ
    सैलाना। प्रतिवर्ष अनुसार रतलाम जिले के ग्राम बोदीना (मध्य प्रदेश) से राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया तक 6 दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा लगातार चौथे वर्ष आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए पैदल प्रस्थान…
  • “सैलाना की पहचान को मिले सम्मान: शिवगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम ‘सैलाना रोड शिवगढ़’ करने की तेज हुई मांग”
    13 किलोमीटर दूर स्थित तहसील मुख्यालय के आधार पर क्षेत्रवासियों ने भारतीय रेलवे की परंपरा का हवाला देते हुए नाम परिवर्तन की उठाई मांग सैलाना। रतलाम–बांसवाड़ा–डूंगरपुर रेल लाइन पर स्थित शिवगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “सैलाना रोड शिवगढ़” किए जाने की मांग अब क्षेत्रवासियों की प्रमुख जनभावना बनती जा रही है। इस संबंध में…
  • सैलाना पुलिस का 15 दिवसीय ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, जनता से मांगा सहयोग
    सैलाना। युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सैलाना अनुविभागीय पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशीले…
  • मानसिक स्वास्थ, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन
    रतलाम। कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम में दिनांक 15/07/2026 को मानसिक स्वास्थ, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप डॉ. निर्मल जैन मनोरोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थीयों को मानसिक स्वास्थ्य, के प्रति जागरूक करना था। जिसमें मुख्य वक्ता…
  • सूखा व अल्प वर्षा की आशंका को देखते हुए किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रतलाम 15 जुलाई 2026/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा रतलाम जिले को अलनीनो से प्रभावित जिलों में घोषित किया गया है। अलनीनो के कारण रतलाम जिले में अल्प वर्षा व सूखा की स्थिति…
  • वृद्धजनों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित
    60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बीपीएल वृद्धजन कर सकते हैं आवेदन रतलाम 15 जुलाई 2026/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया है कि वृद्धजनों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित की  जा रही है। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे महिला एवं पुरुष,…
  • राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप की संगोष्ठी आयोजित, नई नगर इकाई की घोषणा
    सैलाना, 14 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सैलाना इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर मंगलवार को एकलव्य मॉडल स्कूल के ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सिंह सेमलिया, मुख्य अतिथि दिलीप खड़िया, एकलव्य मॉडल स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल और आर्यन पुरोहित मंच…
  • “नशे से दूरी-है जरूरी 2.0” अभियान का सैलाना में शुभारंभ, एकलव्य विद्यालय से निकली जनजागरूकता रैली
    सैलाना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित किए जा रहे “नशे से दूरी-है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत बुधवार को  पुलिस द्वारा शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से जनजागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत…
  • सैलाना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा का तबादला, मनीष जैन संभालेंगे जिम्मेदारी
    बेहतरीन कार्यशैली और जनसुनवाई से कुलभूषण शर्मा ने छोड़ी अमिट छाप सैलाना। रतलाम जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी प्रशासनिक तबादला आदेश के तहत जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। आदेश के अनुसार सैलाना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा का स्थानांतरण रतलाम शहर तहसील में कर दिया गया है।…
  • 15 जुलाई से जिले की सभी नगरीय निकायों में फिर शुरू होंगे संध्याकालीन जनसमस्या समाधान शिविर
    कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर वार्ड स्तर पर शाम 6 से 7 बजे तक होंगे शिविर रतलाम 14 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में जिले की समस्त नगरीय निकायों में 15 जुलाई से संध्याकालीन जनसमस्या समाधान शिविरों के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया जाएगा। इन शिविरों का आयोजन प्रतिदिन शाम…
  • समृद्ध मध्य प्रदेश–2047 के विज़न पर सैलाना में मंथन

    जनसंवाद में सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और आधारभूत विकास को लेकर आए सुझाव सैलाना। (रतलाम) मध्य प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में तैयार किए जा रहे ‘समृद्ध मध्य प्रदेश–2047 (विकसित मध्य प्रदेश)’ विज़न डॉक्यूमेंट के तहत मंगलवार को सैलाना तहसील कार्यालय में व्यापक बैठक एवं जनसंवाद…

  • चार राज्यों के भील बाहुल्य क्षेत्रों के समग्र विकास की उठाई  मांग
    सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पृथक भीलप्रदेश राज्य की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र सैलाना। क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विस्तृत ज्ञापन भेजकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के भील बहुल क्षेत्रों के…
MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp