रतलाम। पत्रकार दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा की प्रीमियम राशि बढ़ाने के विरोध और अन्य समस्याओं को लेकर रतलाम प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कलेक्टर राजेश बाथम के नाम ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकार कोर्ट चौराहे पर एकत्रित हुए तथा रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पंहुचे। वहां उन्होंने एडीएम शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपे। कलेक्ट्रेट पंहुचकर पत्रकारों ने नारेबाजी भी की। रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने ज्ञापन का वाचन किया।
ज्ञापन में कहा गया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रदेश के अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों को मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। पालिसी नवीनीकरण के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा 5 सितंबर को विस्तृत सूचना जारी की गई है। इसमें गत वर्ष की तुलना में प्रीमियम राशि में इस बार बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गई है जो न्यायसंगत नहीं है। संबंधित बीमा कंपनी से चर्चा कर इसे कम करवाया जाना चाहिए। इस बार अधिमान्य पत्रकारों के लिए कुल प्रीमियम राशि में 25 प्रतिशत अंशदान की व्यवस्था रखी गई है, जबकि गत वर्ष के नवीनीकरण में अधिमान्य पत्रकारों का अंशदान मात्र 15 प्रतिशत ही थी। गत वर्ष की तुलना में यह राशि 10 प्रतिशत बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी गई है। इसी प्रकार गैर अधिमान्य मीडियाकर्मियों के हिस्से की प्रीमियम राशि 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। कहा गया कि पत्रकारों के आर्थिक हालात वैसे ही ठीक नहीं है। ऐसे में पत्रकारों के अंशदान में बढ़ोतरी को ोलना संभव नहीं है। इसे तत्काल संशोधित कर पिछले साल की तरह ही अधिमान्य पत्रकारों के लिए अंशदान 15 प्रतिशत और गैर अधिमान्यों के लिए 35 प्रतिशत रखने की मांग की गई।
उपचार लगातार हो रहा महंगा
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि चिकित्सा का खर्च दिनोंदिन बढ़ रहा है। बीमा राशि 4 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख रुपए की जाना चाहिए। बीते कुछ वर्ष में उपचार महंगा हो गया है। प्रीमियम राशि रिवाइज कर अधिमान्य पत्रकारों के हिस्से की राशि 25 प्रतिशत से कम कर 15 प्रतिशत और गैर अधिमान्य मीडियाकर्मियों के हिस्से की राशि 50 प्रतिशत से कम 35 प्रतिशत की जाए।

फर्जी और ब्लेकमेलर के खिलाफ हो कार्यवाही
इसके साथ ही प्रेस क्लब ने कलेक्टर श्री बाथम के नाम भी एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि जिले में फर्जी एवं ब्लैकमेलर पत्रकारों को रोकने के लिए जनसम्पर्क द्वारा सूची एवं समाचार प्रदाय ईमेल एड्रेस को तत्काल अपडेट करवाया जाए। फर्जी पत्रकार एवं सोशल मीडिया इंन्फ्लूंसर सरकारी कार्यक्रमों आकर गैर जिम्मेदारी से तथ्यों को प्रस्तुत करते है। कई फर्जी पत्रकार संगठन बिना वेरिफिकेशन के कार्ड एवं वाहन पर चिपकाने वाले मीडिया स्टीकर जारी कर रहे हैं। ऐसे लोगो पर कार्रवाही की जाए। यह भी मांग की गई कि रतलाम के पत्रकारों को जिले भर में कव्हरेज के लिए जाना पड़ता है। इस दौरान जिले में स्थित टोल बुथ कर्मचारी उनसे गलत बर्ताव करते है। प्रशासन टोलबुथ को सख्त निर्देश जारी करे कि अधिमान्य पत्रकारों के साथ ही संस्थान के कार्डधारी पत्रकारों को बेरोकटोक आवागमन कर सके। सरकारी योजनाओ के क्रियान्वयन निरीक्षण के लिए मीडिया टूर का समय -समय पर आयोजन किया जाए। विभिन्न सरकारी समितियों में रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष सविच या उनके द्वारा नामित पत्रकारों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।
पत्रकार पर एफआईआर के मामले में हो निष्पक्ष जांच
रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार जयदीप गुर्जर पर 7 सितम्बर 2024 को रात्रि में रतलाम शहर में हुए उपद्रव के मामले में दर्ज किए गए प्रकरण को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है एवं भयमुक्त तरीके से सभी अपना कार्य कर सके इसके लिए रतलाम प्रेस क्लब सदैव प्रयास करता रहता हैं। जयदीप गुर्जर एक सक्रिय पत्रकार है एवं इस दौरान वो घटना दिनांक को अन्य पत्रकारों की तरह ही वहां पर कव्हरेज के लिए ही मौजूद थे। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पत्रकार साथी पर हुई एफआईआर का खात्मा किया जाए।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा बंटी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, सहसचिव मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट, दिनेश दवे, राजेश पोरवाल, दिव्यराज सिंह राठौर, सिकंदर पटेल, चंंद्रेशेखर सोलंकी, प्रदीप नागौरा, शुभ दशोत्तर, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, राजेश जैन, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, रमेश टांक ,ऋषीकुमार शर्मा, गोविंद उपाध्याय, रामाकांत शुक्ला, हेरंब सिंह सैंगर, ओम त्रिवेदी, महिला पत्रकार अदिति मिश्रा,तुषार कोठारी, विजय मीणा, नरेंद्र जोशी, नीरज शुक्ला, सौरभ कोठारी, भेरूलाल टांक, सुधीर जैन, डीएन पंचोली, केके शर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव, संजय पाठक, कमल सिंह जाधव, सुशील खरे, हेमंत कोठारी, राजेश पुरोहित, अर्पित चौबे, विनोद वाधवा, निलेश बाफना, यशवंत राठौर, भुवनेश पंडित, विवेकानंद चौधरी, सुरेश बोरासी, चिंटु मेहता, स्वदेश शर्मा, दिग्विजय सिंह सेंगर, नवीन टांक, अशोक शर्मा, राजू अग्रवाल, संजय मिश्रा,मोंटी पारे आदि मौजूद थे।
- जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ सैलाना की नई टीम घोषितयुवक महासंघ में नई ऊर्जा: तरुण बाफना अध्यक्ष, कई पदों पर नियुक्तियां सैलाना। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की सैलाना इकाई का पुनर्गठन किया गया। यह पुनर्गठन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुनील सिंघी की अनुशंसा पर किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. रिजन अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, प्रदेश…
- इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कियारतलाम। रतलाम पुलिस द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा एवं गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र दस्तयाबी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के…
- महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मानसैलाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर में महिला शक्ति के सम्मान में विशेष पहल की गई। इस दौरान प्रेस क्लब सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार विमल कटारिया ने एसडीओपी नीलम बघेल तथा थाना प्रभारी पिंकी आकाश का हार-फूल पहनाकर स्वागत कर सम्मान किया। इस मौके दोनों पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए…
- आदिवासी गांवों में खसरा फैलने की आशंका, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने स्वास्थ्य विभाग से मांगी त्वरित कार्रवाईरतलाम। सैलाना विधानसभा के आदिवासी क्षेत्रों में खसरा (मीजल्स) बीमारी के फैलने की आशंका को लेकर क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर तत्काल सर्वे, जांच और उपचार की व्यवस्था करने की मांग की है। विधायक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रतलाम को भेजे पत्र में बताया कि रावटी क्षेत्र के…
- महिला नेतृत्व और जनसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आईं अडवानिया की सरपंच श्रीमती जमुना मईडाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रतलाम जिले के सैलाना विकासखंड की ग्राम पंचायत अडवानिया की सरपंच श्रीमती जमुना मईडा महिला नेतृत्व और जनसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई हैं। उन्होंने अपने प्रयासों से ग्राम में नल-जल योजना को सफलतापूर्वक संचालित कर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पानी की…
- छात्र विदाई समारोह और रंग पंचमी मनाई गईसैलाना/सकरावदा। एकीकृत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरावदा में शनिवार को 11वी कक्षा के छात्रों द्वारा 12वी के छात्र-छात्राओं की परीक्षा अच्छे से खत्म होने के और अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए पोस्ट-एग्जाम सेलिब्रेशन और छात्र विदाई समारोह आयोजित किया। सभी बच्चों द्वारा रंग पंचमी भी मनाई गई । संस्था प्राचार्य श्री रमेश चंद्र…
- निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, जांच व दवाइयों का मिला लाभसैलाना। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र सैलाना में शनिवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को जांच…
- पोषण आहार में लापरवाही पर कार्रवाई: 9 पर्यवेक्षकों का वेतन राजसात, 13 स्व सहायता समूहों की राशि काटी गईजावरा ग्रामीण की श्रीमती ममता शर्मा, सैलाना की पर्यवेक्षक श्रीमती कंचन त्रिवेदी, सैलाना की पर्यवेक्षक श्रीमती अनिता खांदल, आलोट की पर्यवेक्षक श्रीमती धापू मालवीय, रतलाम शहर-1 की पर्यवेक्षक श्रीमती हेमलता वासेन, रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मी पंवार एव रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक श्रीमती मालती शर्मा का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात, …
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह अंतर्गत लाडली बहनों के लिए रतलाम में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजनरतलाम 6 मार्च /अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ गुलाब चक्कर रतलाम में आयोजित किया गया। इसके साथ ही लाडली बहनाओं हेतु वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठतम लाडली बहना के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से किया गया, तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया ने अतिथियों…
- 36 वर्षों की सेवा के बाद श्री बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानरतलाम 6 मार्च 2026/ समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना बहुत उल्लेखनीय होता है यह उल्लेखनीय दायित्व श्री बनेसिंह डोडिया ने निभाया है , जिनके कार्य की संस्थान प्रशंसा करता है। उक्त विचार केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रतलाम के प्राचार्य श्री आर डी चंदेल, श्रीमती मालवीय,…
- खेत में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, ग्राम बोदीना में शोक की लहरसैलाना। रतलाम जिले के पुलिस थाना क्षेत्र धामनोद (सैलाना) के ग्राम बोदीना में खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोदीना निवासी जितेंद्र पिता ईश्वरलाल पाटीदार अपने खेत…
- नगर में धुलंडी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आमजनों, व्यापारियों व समूह के माध्यम से महिलाओं ने भी बहुतखेली होलीसैलाना। सैलाना नगर में रंगोउत्सव धुलंडी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर की गलियों और मोहल्लों में रंग-गुलाल की बौछार देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने भी अपने-अपने समूह…
- सामर्थ्य सेवा संस्थान द्वारा डॉ. अविनाश शर्मा को “राजस्थान गौरव अवॉर्ड” से सम्मानितरतलाम/धामनोद। 1 मार्च को सामर्थ्य सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में युवान वेलफेयर के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. अविनाश शर्मा को “राजस्थान गौरव अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें समाजसेवा, रक्तदान जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के…
- सैलाना में सकलपंच क्षत्रिय राठौर तेली समाज की वार्षिक बैठक सम्पन्न, सर्वसम्मति से पारित हुए नए प्रस्तावसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में बुधवार को सकलपंच क्षत्रिय राठौर तेली समाज की वार्षिक बैठक उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों सहित कुल 61 परिवारों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक के दौरान वर्षभर की आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित…
- आंगनवाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितता, एक दिवस के पोषण आहार की राशि काटी गईरतलाम /जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु विकसित व्यवस्था के अंतर्गत 02 मार्च को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर हितग्राहियों…
- राष्ट्रीय स्तर पर सैलाना व क्षेत्र का गौरव बढ़ा,डॉ. ओमप्रकाश जोशी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनेअखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित सैलाना। रतलाम।अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस घोषणा के तहत पं. सुनील जोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष…
- सैलाना नगर के हर गली–मोहल्ले में आस्था और उल्लास के साथ हुआ होलिका दहनजज साहब की होलिका का दहन विगत 105 वर्षों से निरंतर जारी सैलाना। रतलाम जिले सहित सैलाना क्षेत्र में सोमवार को रंगों का पावन पर्व होली हर्ष, उल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। नगर की प्रत्येक गली, मोहल्ले और बस्ती में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन सम्पन्न हुआ। शाम ढलते ही पूरा…
- ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभआवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 रतलाम 2 मार्च/सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 टी में प्रवेश परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन पत्र 2 मार्च 2026 से विभागीय एमपीटास पोर्टल पर आमंत्रित…
- सैलाना के हर्षल संघवी ने रचा इतिहास, सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का मानसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में छोटे कस्बे से बड़े सपनों की उड़ान भरते हुए सैलाना के होनहार युवक हर्षल संघवी ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार Chartered Accountancy Final Examination (सीए फाइनल) उत्तीर्ण कर नगर का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल जैन समाज बल्कि समूचे…
- धामनोद बायपास पर चलती सीएनजी लोडिंग ऑटो में भीषण आग, म्यूजिक सिस्टम समेत वाहन जलकर खाकसैलाना/रतलाम। सोमवार को सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर आज दोपहर लगभग 1: बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती हुई सीएनजी लोडिंग तीन पहिया ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो…
Author: MP Headlines



































