रतलाम/सैलाना। जिले में तेजा दशमी धुमधाम से मनाई गई। डेलनपुर, धामनोद, सैलाना, सरवन, रामगढ़ सहित अंचल में बड़े हर्षोल्लास के साथ तेजा दशमी मनाया गया। चल समारोह निकाला गया।
सैलाना आदिवासी अंचल में शुक्रवार को वीर तेजा दशमी धूमधाम से मनाई गई। रावटी, शिवगढ़,सरवन, बाजना,सहित कई स्थानों पर सत्यवादी तेजाजी महाराज के निशान निकाले गये, एव तेजाजी महाराज की पुजा अर्चना की। सैलाना में तेजाजी महाराज का निशान बैंड बाजे के साथ नगर में घूमकर तेजा बावजी के स्थानक पर गये, वहा निशान चढ़ाऐ व मन्नत उतारी।

नगर के समीप भीलो की खेड़ी पर अतिप्राचीन तेजाजी महाराज का स्थानक है। यहां वर्षों से जहरीले जीव जन्तु के काटने से पीड़ित व्यक्ति को तेजाजी महाराज के नाम से सफेद तांती बांधी जाती है। पीड़ित व्यक्ति ठीक होने पर तेजा दशमी के दिन वही तांती यहां लाकर चढ़ाई जाती है, यहां तेजाजी महाराज के स्थल पर आज हजारों की संख्या में भक्तोँ ने दर्शन का लाभ लिया। दिलीप मार्ग स्थित नागदेव बाबा के मंदिर पर भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। यहां भी पीड़ित व्यक्ति नागदेव के स्थल पर आकर अपनी पीड़ा को नागदेव बाबा के चरणों में आकर अपनी पीड़ा दूर करवाते हैं।
सरवन में लगा मेला, उमड़ा जनसैलाब
ग्राम सरवन में भी तेजाजी महाराज के स्थान पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। यहा आसपास अंचल से काफी लोग मेले का आनंद लेने के लिए आते हैं, और निशान चढ़ा कर दर्शन कर अपनी मन्नतें पुरी करते हैं। समीप ग्राम करिया, सकरावदा में तेजा दशमी बड़ी धूमधाम से बनाई गई। तेजा दशमी पर चल समारोह निकाला गया। तेजाजी के मंदिर पर बड़ी संख्या में दर्शन कर जय कारो के साथ मंदिर पर निशान चढ़ाएं और प्रसादी वितरित कि गई।
रामगढ़ में तेजाजी महाराज की निकली शोभायात्रा
रामगढ़ में लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी के पर्व पर सकल जाट समाज द्वारा निशान क्षत्रिय एवं ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाली गई जो श्री वीर तेजाजी मंदिर रामगढ़ जाकर मंदिर पर ध्वज छतरी चढ़ाने के बाद वर्ष भर में जीव जंतु के काटने से पंक्तियां बांधी जाती है, उनको विसर्जित किया गया और श्री वीर तेजाजी महाराज का हवन पूजन कर समस्त धर्म प्रेमी जनता ने आशीर्वाद लिया एवं महाप्रसादी वितरण भी की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। ध्वज पूजन बद्रीलाल चौधरी जिला महासचिव जाट समाज रतलाम द्वारा किया गया ग्राम रामगढ़ के उपसरपंच सुखवीर सिंह चौधरी मोहनलाल जाट राजेश जाट गेंदालाल जाट पन्नालाल जाट हीरालाल जाट रामचंद्र जाट चरण सिंह चौधरी बलराम जाट प्रकाश जाट अर्जुन जाट तरुण सिंह जाट दारा सिंह जाट कैलाश जाट सहीत आसपास के गणमान्य नागरिक गण एवं माता बहिनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
धामनोद में अखाड़े के साथ निकला चल समारोह
धामनोद में तेजा दशमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई । स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री तेजाजी मंदिर पर एक दिन पूर्व ब्यावला का आयोजन किया गया जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने ब्यावला का आनंद लिया। सुबह श्री तेजाजी मंदिर से तेजाजी महाराज के निशान अखाड़े के साथ निकले जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर पुनः श्री तेजाजी स्थानक पर पहुंचे। जहां पर वर्ष भर में जहरीले जंतुओं से प्रभावित श्रद्धालुओं की तांतिया काटी गई।
- कांग्रेस का विभिन्न मुद्दों पर तीखा प्रहार: जन आक्रोश रैली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को चौतरफा घेरा, जिलेभर से जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्तारतलाम। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसमें जिलेभर से पहुंचे हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहले बैरिकेडिंग की और बाद में…
- पत्रकारिता के पुरोधा स्व. कैलाश नारायण त्रिवेदी (बाऊजी) को मरणोपरांत सम्मान, पुत्र वीरेंद्र त्रिवेदी ने ग्रहण किया सम्मानसैलाना/रतलाम।पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, निर्भीकता और जनसेवा की मिसाल रहे वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कैलाश नारायण त्रिवेदी (बाऊजी) को उनके अमूल्य योगदान के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मरणोपरांत सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उनके पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र त्रिवेदी ने मंचासीन अतिथियों के करकमलों से…
- जिला माहेश्वरी महिला संगठन रतलाम का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न..रतलाम। जिला महिला संगठन के नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सुखेड़ा स्थित हरि पैलेस में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के पूजन, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह में निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष ऊषा जी सोडाणी ने नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों को…
- सांदीपनि विद्यालय सैलाना में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआसैलाना। जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित सांदीपनि विद्यालय में शासन की योजना अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी जी चारेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती चारेल ने कहा कि शासन की नि:शुल्क साइकिल वितरण, लैपटॉप वितरण, स्कूटी वितरण, गणवेश वितरण, पुस्तक वितरण इत्यादि विभिन्न योजनाओं से आदिवासी…
- कपास पर मंडी शुल्क 50 पैसे किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदनसैलाना। कॉटन व्यापारी संगठन मध्य प्रदेश द्वारा कपास पर मंडी शुल्क 50 पैसे प्रति इकाई किए जाने के निर्णय पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं संबंधित पदाधिकारी कश्यप जी का अभिनंदन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस निर्णय से कपास व्यापारियों को राहत मिलेगी तथा प्रदेश में कपास व्यापार…
- सैलाना विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की हुई पदस्थापनासैलाना (रतलाम)। सैलाना विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार प्रशासन से लेकर शासन को लगातार लिखित रूप मे माँग कर रहे थे डोडियार ने कहा विधानसभा सत्रों के दौरान भी लगातार सरकार के समक्ष मांग उठाता रहा हूँ। विधायक डोडियार के प्रयासों से विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य…
- किसानों, युवाओं और छात्रों के हक के लिए कांग्रेस का महाआंदोलन, कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी : जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोतसैलाना। सोमवार को रतलाम जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित कांग्रेस के महाआंदोलन को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक दल का नहीं, बल्कि जिले के आमजन की समस्याओं की आवाज है। किसान बिजली, डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं,…
- व्यापारी संगठनों के सहयोग से नगर के बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे हुए चालूसैलाना (निप्र)। सैलाना नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से तकनीकी खराबी और उचित रखरखाव के अभाव में बंद पड़े थे। हाल के दिनों में नगर में हुई चोरी एवं अन्य संगीन घटनाओं की जांच के दौरान कैमरे बंद होने से पुलिस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा…
- रतलाम में दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, बोले— ‘राम मंदिर चंदे में चोरी करने वालों का मेरे घर में प्रवेश वर्जितसैलाना विधानसभा के सैकड़ो समर्थकों ने गेहलोत के साथ सिंह से मुलाकात की सैलाना/रतलाम। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का शनिवार को रतलाम आगमन हुआ। सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में सैलाना विधानसभा सहित जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और…
- सैलाना में नाबालिग से रंगदारी मामला: दो आरोपी गिरफ्तारसैलाना। नगर में नाबालिग से कथित रंगदारी, धमकी और सोने के आभूषण व नकदी ऐंठने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वे आदतन अपराधी हर्ष गुर्जर के इशारे पर अवैध वसूली करते थे। इसके बाद पुलिस ने…
- सैलाना के हरसोला में निकला दुर्लभ रसल वाइपर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोडासैलाना। सैलाना क्षेत्र के ग्राम हरसोला में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक दुर्लभ एवं अत्यंत विषैला रसल वाइपर (Russell’s Viper) सांप दिखाई दिया। सांप के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के…
- भोपाल में लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में सैलाना के वरिष्ठ मीसा बन्दी संघवी को भी सम्मानित कियासैलाना। सैलाना के वरिष्ठ मीसा बन्दी 94 वर्षीय शांतिलाल संघवी को भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅक्टर मोहन यादव ने सम्मानित किया। मूलतः सैलाना निवासी संघवी इन दिनों इन्दौर में निवासरत हैं। वे आपातकाल के दौरान पूरे 19 माह जेल में रहे थे। मीसा बंधु के नाम से प्रसिद्ध संघवी…
- जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही हैरतलाम 26 जून/ रतलाम जिले में विकासखंड जावरा अंतर्गत ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान दुखद घटना हुई है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह , शहर एसडीएम श्री तरुण जैन मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने हादसे में पीड़ित भर्ती मरीजों के हाल-चाल जाने। उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान में तीन लोग मेडिकल…
- शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अर्जित की विशिष्ट उपलब्धि”रतलाम 26 जून/जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्याँकन 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें जावरा शहर के सांदीपनि विद्यालय ने हायर सेकेंडरी कैटेगरी में फाइव स्टार रैंक सहित 98.4 अंक प्राप्त कर…
- विदाई समारोह के 1 घंटे पहले ही 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईनीमच। नीमच जिले में गुरुवार को बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है। जहां एक ओर विभाग से दुसरे स्थान पर स्थानांतरित होने वाले एक अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने विदाई समारोह के महज एक घंटे पुर्व ही रिश्वत लेते धरा दबोचा। मामला नीमच जिले का है । आदिम जाति कल्याण विभाग नीमच के जिला संयोजक…
- घोषित मूल्य से अधिक मूल्य पर कोल्ड-ड्रिंक विक्रय करने पर नापतौल विभाग ने दर्ज किये अपराधिक प्रकरणरतलाम 25 जून/ नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल श्री ब्रजेश सक्सेना और कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में भारत भूषण निरीक्षक सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग को तहसील आलोट के दुकानदारों द्वारा शीतल पेय कोल्ड, ड्रिंकस पैकेज पर निर्माता द्वारा घोषित अधिकतम खुदरा विक्रय मूल्य से अधिक रूपये लेकर विक्रय करने की…
- मोहर्रम जुलूस मै स्टंट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाला जुलूसबड़नगर । थाना बड़नगर पुलिस द्वारा मोहर्रम जुलूस के दौरान सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में अपराध क्रमांक 382/2026, धारा 110, 125(ए), 287, 288, 223(बी), 285, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दिनांक 23-24 जून 2026 की रात्रि मोहर्रम जुलूस के दौरान जय स्तंभ चौक बड़नगर पर…
- सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बैठक आयोजितसैलाना। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन” साइबर सुरक्षा अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार देर शाम पुलिस थाना परिसर में जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगी, ऑनलाइन…
- एफआईआर से नहीं डरेंगे, पंचायत चुनाव में इतिहास रचेंगे : विधायक कमलेश्वर डोडियारसैलाना। रतलाम में बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी (बाप) द्वारा आयोजित प्रदर्शन के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार एवं उनके साथियों के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक डोडियार ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी की…
Author: MP Headlines






















