सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

सैलाना।  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन” साइबर सुरक्षा अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार देर शाम पुलिस थाना परिसर में जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ठगी तथा डिजिटल लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।

थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज एवं लिंक से सतर्क रहने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण करना है। बैठक में थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp