सैलाना में प्रथम बार रात्रिकालीन कब्बड़ी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

सैलाना। सैलाना नगर में 1 अक्टूबर मंगलवार को नगर में पहली बार स्वामी विवेकानंद खेल समिति द्वारा रात्रि कालीन कब्बड़ी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। खेल समिति के संयोजक पवन कसेरा ने बताया कि आगामी  1 अक्टूम्बर को स्थानीय कसेरा धर्मशाला में एक दिवसीय रात्रिकालीन कब्बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमे 16 टीम हिस्सा लेगी।

उक्त प्रतियोगिता में सैलाना नगर में रहने वाले खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे और उनकी आयु  17 वर्ष  आयु से अधिक होना अनिवार्य रहेगा। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 8888 रु द्वितीय 5555 और तृतीय स्थान वाले को 3333 रू का पुरस्कार दिया जायगा।
बतादे की सैलाना नगर में हर खेल की प्रतियोगिताएं होती आ रही है मगर सैलाना नगर में प्रथम बार एक दिवशीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता होगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines