देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न

नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम स्तरीय मनासा गांव  में चयनित नवांकुर संस्था प्रस्फुटन ग्राम सेवा संस्थान हासपुर द्वारा और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवरी खवासा द्वारा आज देवरी खवासा माध्यमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कि गई तथा मनोरंजन के लिए रस्साकशी का खेल भी करवाया गया जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया। जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

हायर सेकंडरी स्कूल देवरी खवासा  में स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ एवं स्वच्छता पर्यावरण आदि विषयों पर  लगाकर गांव में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना गांव के लोगों को समझाया गया तथा सरकार के द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के बारे मे बताया गया।

कार्यक्रम की गरिमा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वय महेंद्र पाल सिंह भाटी एवं नवांकुर संस्था के समन्वय रवि मोरी एव प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष हरचन धनगर एवं सचिव पिंकेश राठौर सहित प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा, शैलेन्द्र जोशी, ईश्वरलाल प्रजापति प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा, सत्यनारायण सोनी, वीरेंद्र सिंह राजपूत, रवीना पाटीदार, पुखराज आर्य, सुनिल सोलंकी आदि सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र जोशी ने करते हुए बताया कि आज जन अभियान परिषद संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों को बहुत ही ज्ञानवर्धक जानकारी दी और साथ ही और बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किये।अंत मे आभार प्रियंका देवड़ा मेडम ने व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp