गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायत सेरा में शिक्षा को समर्पित आयोजन

स्व. विट्ठल मईडा की स्मृति में बच्चों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री

सैलाना। ग्राम पंचायत सेरा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरवन बेडदा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय श्री विट्ठल मईडा की स्मृति में ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण मईडा द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को पेन एवं कॉपी वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रवीण मईडा ने कहा कि “शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके द्वारा समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।” उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा और मेहनत से शिक्षा ग्रहण करने तथा देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेरा के सरपंच श्री बापूराम जी मईडा, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

MP Headlines
Author: MP Headlines