अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह अंतर्गत लाडली बहनों के लिए रतलाम में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

रतलाम 6 मार्च /अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ गुलाब चक्कर रतलाम में आयोजित किया गया। इसके साथ ही लाडली बहनाओं हेतु वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठतम लाडली बहना के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से किया गया, तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया ने अतिथियों का स्वागत किया गया। श्री बुधौलिया द्वारा अपने उद्बोधन में वित्तीय साक्षरता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समस्त महिलाओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि हमारी आधी आबादी महिलाओं की है, हमारी लाडली बहनों को  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रतिमाह राशि प्राप्त होती है। उसका सदुपयोग किस प्रकार से किया जाए। यह कार्यक्रम उसी उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सेबी मास्टर ट्रेनर श्रीमती अनिता गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं को बजट बनाने, निवेश करने एवं ऑनलाइन फ्रॉड से किस प्रकार सुरक्षित रहे संबंधी जानकारी प्रदाय की गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रही। आभार प्रदर्शन सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी के द्वारा किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp