योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को संतुलित बनाता है।”
सैलाना। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” एवं “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को सैलाना नगर योगमय वातावरण में सराबोर रहा। नगर के विभिन्न शासकीय संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योग शिविरों में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

मुख्य आयोजन शासकीय सांदीपनी विद्यालय परिसर में हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के योग दिवस संदेश का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित जनसमूह ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता का वातावरण देखने को मिला। योग साधना के माध्यम से लोगों ने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं आत्मविश्वासी बनाती है। पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल ने योग को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की वैज्ञानिक पद्धति बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, जनपद सीईओ रिया गेरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी.आर. दड़ीग, मांगीलाल खराड़ी, इन्द्रेश चंडालिया, नितेश राठौड़, योगाचार्य रमेश गेहलोत, हैमंत व्यास, बबीता परमार सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन रूद्रेश देराश्री ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य वीरेन्द्र मिंडा ने व्यक्त किया।
संदेश : "योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को संतुलित बनाता है।"
Author: MP Headlines

















