अनुकूल सोनी बने भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम के जिला अध्यक्ष

सैलाना/रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक नियुक्तियों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी आदेश में रतलाम जिले की कमान अनुकूल सोनी को सौंपते हुए उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कृष्णा डिडोर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है। आदेश जारी होते ही भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अनुकूल सोनी को सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि अनुकूल सोनी के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। उनकी नियुक्ति को रतलाम जिले में युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सोनी के जिला अध्यक्ष बनने पर सैलाना नगर में उत्साह का माहौल।

MP Headlines
Author: MP Headlines