30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन, 10 अप्रैल 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा
रतलाम, 3 सितंबर 2026। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
«╔════════════════════════════════╗
📌 महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
प्रवेश परीक्षा: 10 अप्रैल 2027
प्रवेश कक्षाएं: 9वीं एवं 11वीं
╚════════════════════════════════╝»
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
कक्षा 9वीं के लिए:
https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix
कक्षा 11वीं के लिए:
https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi
अभ्यर्थी संबंधित वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MP Headlines | रतलाम
Author: MP Headlines



