Skip to main content

MP Headlines

भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम संपन्न

मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा अगली बार सैलाना में कमल खिलाना है

आत्मनिर्भर अभियान के तहत स्वदेशी वस्तु खरीदने व उपयोग करने की भी बात कही

सैलाना। नगर में शुक्रवार को सैलाना विधानसभा के अंतर्गत पांच मंडलों जिसमें सैलाना सरवन रावटी राजापुरा माताजी बाजना के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह सैलाना नगर के दिलीप मार्ग स्थित कसेरा धर्मशाला में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी की जन्म जयंती एकता दिवस के रूप में मनायी और सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को अगली बार विधानसभा चुनाव में सैलाना में कमल खिलाने का संकल्प दिलवाया, और आत्मनिर्भर अभियान के तहत स्वदेशी वस्तु खरीदने व उपयोग करने की बात कही।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं को एक होकर संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी पूर्व विधायक संगीता चारेल मोतीलाल निनामा नारायण मईडा शैतान सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, भेरूसिंह निनामा, महेंद्र सिंह जाट, नरेंद्र वसुनिया, कैलाश झोडीया, गोविंद डामोर, शंभूसिंह गणावा, सुरेश सिंघाड, देवचंद पाटीदार,  अनुकूल सोनी आदि मंचासीन रहे।

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दिवस के रूप में शपथ का आयोजन किया गया। शपथ का वाचन मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन सौरभ रांका ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने माना। दीपावली मिलन कार्यक्रम में नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता एवं पार्षद मुकेश पटेल, पार्षद विशाल धभाई, पार्षद प्रतिनिधि आशा किशोर कसेरा, चन्दा दिनेश पारगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines