Skip to main content

MP Headlines

पूरा भाजपा परिवार चेतन्य काश्यप जी के साथ: हेमंत खंडेलवाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि

रतलाम | 14 अक्टूबर 2026 | MP HEADLINES

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार को रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप की मातुश्री स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि चेतन्य काश्यप ने अपनी माताजी की जिस तरह सेवा की, वह अनुकरणीय है। दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार चेतन्य काश्यप जी के साथ खड़ा है।

श्री खंडेलवाल ने स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप के पौत्र सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप तथा पड़पौत्र सारांश काश्यप को भी सांत्वना दी।

भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही आरडीए पदाधिकारी, नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines