सैलाना/रतलाम। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय परेड में सैलाना एसडीओपी श्रीमती नीलम बघेल ने गरिमामयी सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने परेड में 2IC (सेकंड-इन-कमांड) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। परेड के दौरान 2IC का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 2IC परेड में दूसरा सबसे वरिष्ठ अधिकारी होता है, जो परेड कमांडर का प्रमुख सहायक होता है।


परेड कमांडर की अनुपस्थिति में संपूर्ण परेड संचालन की जिम्मेदारी 2IC पर ही होती है। साथ ही परेड के अनुशासन, समन्वय और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करना भी इसी भूमिका का अहम हिस्सा होता है।

एसडीओपी श्रीमती नीलम बघेल ने अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के साथ इस जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर जिले और पुलिस विभाग का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल रतलाम जिले बल्कि सैलाना क्षेत्र में भी गर्व का माहौल है।

Author: MP Headlines





















