सैलाना थाने का एसपी अमित कुमार ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई पर जताई प्रसन्नता

सैलाना। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार को सैलाना थाने का निरीक्षण कर अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के जर्जर हो चुके आवासों को लेकर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी से चर्चा की। थाने की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था को देखकर एसपी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी की प्रशंसा की।

एसपी अमित कुमार शाम के समय थाने पहुंचे, जहां उन्होंने महिला अपराध, मर्ग, कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की समीक्षा की। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल की कमी एवं पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने पुलिस कर्मचारियों के जर्जर हो चुके आवासों की स्थिति से एसपी को अवगत कराया। थाने की साफ-सफाई व्यवस्था से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी की जमकर सराहना की।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp