तालाब निर्माण की माँग विधानसभा सत्र में उठाएँगे – विधायक डोडियार

तालाब निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार को सरपंच ने ग्रामीणों के साथ सौंपा ज्ञापन

सैलाना। सैलाना विधानसभा के बाजना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम खेरदा के सरपंच लालसिंह मैडा ने गग्रामीणों के साथ ग्राम चोटिया बावड़ी कुशालपाड़ा के बीच हुरता व कारजी नारजी के खेत के पास निस्तारी तालाब निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार को ज्ञापन सौंपा। सरपंच लालसिंह ने बताया कि गांव में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे किसानों और पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि सर्वे नंबर 218 एवं 220 की जमीन तालाब निर्माण के लिए उपयुक्त है और ग्रामीण इस जमीन पर तालाब निर्माण के लिए सहमति दे चुके हैं। तालाब बनने से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा भूजल स्तर में वृद्धि होने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

ग्रामीणों ने विधायक डोडियार से लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कराने की मांग की, ताकि तालाब निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। ज्ञापन में ग्राम पंचायत खेरदा के सरपंच एवं सचिव सहित ग्रामीण कान्तु, शांतिलाल, राहुल, नारजी और राकेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि मामले को विधान सभा में उठाने के साथ संबंधित विभाग के समक्ष रखा जाएगा और जनहित में आवश्यक कार्यवाही कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp