सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में बुधवार को सकलपंच क्षत्रिय राठौर तेली समाज की वार्षिक बैठक उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों सहित कुल 61 परिवारों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक के दौरान वर्षभर की आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित समाजजनों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना एवं सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही समाज के पूर्व निर्धारित नियमों का अवलोकन कर उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई। समाज हित में कुछ नए नियमों को साधने एवं लागू करने का प्रस्ताव भी सर्वानुमति से पारित किया गया।
समाज की एकजुटता और पारदर्शिता का परिचय देते हुए सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए, जो समाज संगठन की मजबूती और सामूहिक सहभागिता को दर्शाता है। बैठक के आरंभ में होली पर्व के उपलक्ष्य में होली पर्व मिलन समारोह पर तिलक लगाकर समाज बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।
Author: MP Headlines

















