नगर में धुलंडी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आमजनों, व्यापारियों व समूह के माध्यम से महिलाओं ने भी बहुतखेली होली

सैलाना। सैलाना नगर में रंगोउत्सव धुलंडी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर की गलियों और मोहल्लों में रंग-गुलाल की बौछार देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर महिलाओं ने भी अपने-अपने समूह बनाकर उत्साहपूर्वक होली खेली। महिलाओं द्वारा रंग-गुलाल उड़ाते हुए गीत-संगीत के साथ पर्व का आनंद लिया गया, जिससे पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना रहा। वहीं कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ सैलाना द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों ने आपसी सौहार्द के साथ जमकर होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं।

इसके साथ ही कई स्थानों पर आमजन द्वारा सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ द्वारा भी सामूहिक भोज रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी व नगरवासी शामिल हुए। रंगों और खुशियों का यह पर्व सैलाना में पूरे उत्साह, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया, जिससे नगर का वातावरण पूरी तरह होलीमय नजर आया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp