युवक महासंघ में नई ऊर्जा: तरुण बाफना अध्यक्ष, कई पदों पर नियुक्तियां
सैलाना। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की सैलाना इकाई का पुनर्गठन किया गया। यह पुनर्गठन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुनील सिंघी की अनुशंसा पर किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. रिजन अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री इन्द्रेश चण्डालिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय तातेड तथा संरक्षक ललित चण्डालिया की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।



बैठक में सर्वसम्मति से तरुण बाफना को सैलाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पवन चण्डालिया, विकास चण्डालिया एवं नवदीप मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई। शुभम मेहता को सचिव, अपूर्व नाहटा को सहसचिव तथा प्रियंक चण्डालिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए समाजहित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में शैलेश चण्डालिया, राजेश कोठारी, वैभव सियार, आकाश भंडारी, प्रियेश बाफना, आयुष रांका, सिद्धार्थ बाफना सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines

















