रतलाम जनशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय  दक्षता संवर्धन का कार्यक्रम संपन्न

रतलाम। जनशिक्षण संस्थान रतलाम के मुख्यालय पर  दिनांक 10/3/2026 से 12/3/2026 तक तीन दिवसीय  दक्षता संवर्धन  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

तीन दिवसीय कार्यशाला के तप्रथम दिवस में मुख्य अतिथि श्री  युपी अहिरवार प्राचार्य आईटीआई रतलाम, विशेष अतिथि श्रीमती कोमल पोरवाल अध्यक्ष लिनेश क्लब रतलाम, श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी कोषाध्यक्ष लिनेश क्लब रतलाम, श्रीमति देवश्री मयूरी पुरोहित (वार्ड पार्षद), मास्टर ट्रेनर सुश्री अमिता वर्मा रतलाम व रेहाना शेख़ रतलाम थे, अतिथियों व्दारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  मास्टर ट्रेनर के द्वारा सिलाई की नवीन तकनीकी की जानकारी दी गई।  रेहाना शेख ने पार्लर की नवीन तकनीकी की जानकारी दी। 

द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती भारती डांगी (महिला बाल विकास विभाग संचालन रतलाम) ने  की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कविता राजपुरोहित (अध्यक्ष लिनेश क्लब उड़ान रतलाम) , विशेष अतिथि श्रीमती शुभांगिनी जोशी व अग्रणी बैंक रतलाम से श्रीमान दिलीप सेठिया थे। कार्यक्रम में  श्री सेठिया के द्वारा अनुदेशक व अनुदेशिकाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी दी  व आईसीटी के बारे में भी बताया, साथ ही सरकारी लोन की जानकारी दी गई।  मास्टर ट्रेनर सुश्री तानिया चौहान ने डिजिटल मार्केटिंग की संपूर्ण जानकारी दी।

दक्षता संवर्धन कार्यक्रम के तृतीय  दिवस पर आयोजित कार्यशाला में अध्यक्ष श्रीमती उमा भारद्वाज, विशेष अतिथि जील कंपनी बदनावर के प्रतिनिधि श्री अजय परमार व एनआरएलएम से श्री वैभव चतुर्वेदी (ब्लॉक कॉर्डिनेटर) व सुश्री नेहा मैडम थे। अतिथियों द्वारा स्वयं सहायता समूह के गठन से लेकर कैसे कार्य करता है, इसकी संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जील कंपनी के प्रतिनिधि श्री अजय परमार द्वारा कंपनी व संस्थान के द्वारा आयोजित रोजगार मेले के बारे में सभी अनुदेशक व अनुदेशिकाओं को जानकारी दी, जो कि रतलाम जनशिक्षण संस्थान मुख्यालय पर दिनांक 16 मार्च 2026 को आयोजित किया जाना है। उपस्थित विद्यार्थियों के लिए आवश्यक जानकारी दी गई व पेंपलेट बांटे गए,
संस्थान के पुर्व निदेशक श्रीमती कल्पना राजपुरोहित दक्षता संवर्धन कार्यक्रम में तीनों दिन उपस्थित रही व सभी अनुदेशक व अनुदेशिकाओं को  मार्गदर्शन भी दिया। 

संस्थान के निदेशक श्री रघुवीर सिंह सिसोदिया ने नए सत्र में संचालित विभिन्न कोर्स की जानकारी दी व दक्षता संवर्धन कार्यक्रम में उपस्थित सभी अनुदेशिका व अनुदेशक को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी संजय राठौर के द्वारा किया गया।

जनशिक्षण संस्थान के लेखापाल धर्मेंद्र  व्यास , एपीओ श्री अर्जुन सिंह सोनगरा, क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती शालिनी भालेराव, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री कीर्ति आजाद सिंह सोनगरा, वीरेंद्र सिंह, भेरूलाल बोस व संस्थान की शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी अनुदेशिका, अनुदेशक का उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp