मध्यप्रदेश  राज्य कर्मचारी संघ 18 मार्च को संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल रहेगा

रतलाम। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों से अपील की है कि 18 मार्च बुधवार को शाम 4: बजे जिला कलेक्टर कार्यालय रतलाम पर एकत्रित होकर संयुक्त मोर्चा द्वारा  शिक्षकों की पात्रता परीक्षा टीईटी  संबंधी लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश को अनुचित बताते हुए व शिक्षा विभाग की मनमानी रोकने एवं संदर्भित  आदेश निरस्त कराने हेतु मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

साथ ही कर्मचारियों की जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर भी  जिला  प्रशासन का रूख कर्मचारी के प्रति संवेदनशील प्रतीत नहीं हो रहा  है,जो कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह अंकित करता है। जिले के कर्मचारियों की अनेक  समस्याएं लंबित है। शीघ्र निराकरण हेतु ज्ञापन भी जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी प्रमोद पाठक, अनिल मेहता, नरेंद्र पांढारकर, अशोक पवार, अशोक शर्मा, शंकर परमार, अनिता धोलपुरिया, सत्यनारायण सरवाड़, मीना राजावत, रमेश भाटी, अनिल तलोदिया, बाबूलाल लक्ष्कार, प्रहलाद प्रजापति, रमेश परमार, डा राकेश राज शर्मा, डां रविन्द उपाध्याय, प्रवीण रावल, जगदीश परिहार, डॉ रमेश कटारा, परीक्षित पुरोहित, डां अजय उपाध्याय, झूमा खराड़ी, मुकेश रावल, दिनेश रांगोठा, कन्हैयालाल गुजराती, दिनेश तिवारी, नरेंद्र जाट आदि ने साथियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपने वाजिब हकों के लिए हुंकार भरें।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp