2 साल से नक्सलवादी क्षेत्र में पदस्थ 59 सब इंस्पेक्टरों का किया तबादला, 59 एसआई फिर नक्सल क्षेत्र में पदस्थ, रतलाम जिले के दो उप निरीक्षक के नाम शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय व्दारा नक्सल प्रभावित जिलों बालाघाट और मंडला में लंबे समय से तैनात 2 साल की अवधि पूरी कर चुके 59 सब इंस्पेक्टरों को नक्सल क्षेत्र से हटाकर दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उनके  स्थान पर 59 नए एसआई को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरण आदेश 22 मई 2026 को जारी किया गया। सूची में बालाघाट और मंडला से लौट रहे अधिकारियों को रतलाम, शिवपुरी, ग्वालियर, इंदौर, सतना, रीवा, भोपाल, देवास और अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

रतलाम जिले से दो उपनिरीक्षक नक्सलवादी क्षेत्र में होंगे पदस्थ

सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के दो उप निरीक्षकों के नाम शामिल भी सुची में  शामिल है। रतलाम जिले के धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान को रतलाम से मंडला जिला और थाना पिपलोदा से इंद्रपाल सिंह राठौड़ को बालाघाट में पदस्थ किया गया है। वही बालाघाट से रतलाम के लिए उप निरीक्षक सुमित मिश्रा और मंडला से उप निरीक्षक योगेश पाटीदार का नाम शामिल है।

बालाघाट और मंडला से कई जिलों में भेजे गए अधिकारी
जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक पुनीत बाजपेयी को मंडला से शिवपुरी, अभिलाष कुमार मिश्रा को बालाघाट से शहडोल और आशीष पाल को बालाघाट से देवास भेजा गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को ग्वालियर, दतिया, सागर, अशोकनगर और इंदौर ग्रामीण जैसे जिलों में पदस्थ किया गया है। कुछ अधिकारियों को विशेष शाखा और राज्य साइबर मुख्यालय भोपाल में भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पचमढ़ी और अन्य प्रशासनिक इकाइयों में तैनाती मिली है। पुलिस मुख्यालय ने इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp