Skip to main content

MP Headlines

मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 28 आवेदकों की शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मंदसौर। आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने जनसुनवाई में कुल 28 आवेदकों की शिकायतें समक्ष में सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके उचित एवं वैधानिक निराकरण के लिए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी.एस. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी मल्हारगढ़ पिंटू कुमार बघेल, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर तथा थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौड़ सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अनुभागों से आए आवेदकों की शिकायतों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित और विधिसम्मत निराकरण के लिए निर्देशित किया।

 

पुलिस प्रशासन के अनुसार जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनना और उन्हें नियमानुसार शीघ्र समाधान उपलब्ध कराना है।

MP Headlines
Author: MP Headlines