नामली ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार बोदीना के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
धामनोद, जिला रतलाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री हर्ष विजय गहलोत के निर्देशानुसार धामनोद नगर परिषद क्षेत्र में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व नामली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार बोदीना ने किया।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। कार्यक्रम में धामनोद के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, बंटी डाबी, नामली ब्लॉक सचिव कपिल पाटीदार, नामली महासचिव रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश राव, यशवंत पाटीदार, नगर अध्यक्ष सुनील पाटीदार एवं मंडल अध्यक्ष अनिल पाटीदार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा भीमराज राव, जगदीश धाडवी, जितेंद्र मुनिया, संतोष राव, लखन तेवाड़, विक्की ओहरी, गोपाल धाडवी, नरेंद्र पाटीदार, आनंद पाटीदार एवं गोविंद मीणा सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में सहभागिता की।
एमपी हेडलाइंस | रतलाम







