रतलाम। जावरा स्थित भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।



चयनित विद्यार्थियों में हितेश नागल (बी.ए. एलएल.बी., सप्तम सेमेस्टर), धैर्य मकवाना (बी.ए. एलएल.बी., तृतीय सेमेस्टर) और कनिष्क सिंह राजपूत (एलएल.बी., प्रथम सेमेस्टर) शामिल हैं।
महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित विद्यार्थी 16 अक्टूबर 2026 को शासकीय महाविद्यालय, शाजापुर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
MP HEADLINES | रतलाम जिला | खेल समाचार







