Skip to main content

MP Headlines

सेवा मेरा योगदान अभियान: वाल्मीकि आश्रम के विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

सैलाना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत सैलाना स्थित वाल्मीकि आश्रम में विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, बिस्किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना रहा।

वाल्मीकि आश्रम में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद सैलाना के वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद कुलदीप कुमावत ने अपने परिवार के साथ विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं बिस्किट वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 

यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय एवं विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा के मार्गदर्शन में परिषद की नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, हरीश सिलावट, परामर्शदाता योगेश तंवर सहित वाल्मीकि आश्रम के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस पहल ने जरूरतमंद विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं में सहयोग देने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा दी।

MP HEADLINES | सैलाना, जिला रतलाम

MP Headlines
Author: MP Headlines