Skip to main content

MP Headlines

दुखद खबर: विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई का निधन

मुंबई में ली अंतिम सांस, रतलाम में शोक की लहर | MP HEADLINES

रतलाम। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप जी की पूज्य माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई का 85 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।उनके निधन का समाचार सामने आने से परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक व्याप्त है।

उनकी अंतिम यात्रा सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे उनके निवास ‘तीसाजी मैशन’, स्टेशन रोड, रतलाम से निकलेगी।

श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का जन्म 17 मार्च 1943 को मध्यप्रदेश के कुक्षी में हुआ था। वर्ष 1958 में उनका विवाह रतलाम निवासी श्री अशोक कुमारजी काश्यप से हुआ। वर्ष 1964 में पति के निधन के बाद मात्र 21 वर्ष की आयु में उन्होंने साहस और धैर्य के साथ परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने अपने पुत्र चेतन्य एवं पुत्री भावना का पालन-पोषण कर उन्हें संस्कारित बनाया और पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन किया।

धर्म, तपस्या और साधना के प्रति उनका विशेष समर्पण रहा। उन्होंने जीवन में अनेक धार्मिक तपस्याएं एवं व्रत किए तथा विभिन्न जैन तीर्थों की यात्राएं कीं। वे धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहीं।

श्रीमती तेजकुंवर बाई के निधन से काश्यप परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही है। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।

तेजकुँवर बाई काश्यप के निधन से काश्यप परिवार में शोक व्याप्त है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी रतलाम में की जा रही है। सोमवार को शहर के त्रिवेणी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों के शामिल होने की संभावना है। तेजकुँवर बाई काश्यप के निधन की खबर से क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

माताजी के निधन की खबर के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से शोक संवेदनाएँ व्यक्त किए जाने की संभावना है। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

MP HEADLINES परिवार दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

MP Headlines
Author: MP Headlines