Skip to main content

MP Headlines

ग्राम बंजली में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

सर्वे नंबर 245 की भूमि पर बोल्डर डालकर किया जा रहा था कब्जा, शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम

रतलाम। ग्राम बंजली में शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बंजली स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 245 पर बोल्डर डालकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत जिला प्रशासन को मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया।

तहसीलदार श्री आशीष उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई से शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NITESH SHARMA
Author: NITESH SHARMA

अपराध
NITESH SHARMA

मंदसौर क्राइम बुलेटिन : मंदसौर में 24 घंटे में अपराध के 16 मामले दर्ज, एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से 35 कार्टून सिगरेट चोरी, अवैध शराब के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, कई थाना क्षेत्रों में मारपीट और सड़क दुर्घटना के प्रकरण दर्ज

Read More »