श्री महालक्ष्मी मंदिर में 14 नवंबर को और श्री सत्यनारायण मंदिर में 16 नवंबर को होगी महाआरती एवं महाप्रसादी
सैलाना। दीपावली पर्व के बाद नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। सैलाना के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों श्री महालक्ष्मी मंदिर एवं श्री सत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
दोनों मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।
श्री महालक्ष्मी मंदिर उत्सव समिति द्वारा शनिवार, 14 नवंबर 2026 को श्री महालक्ष्मी मंदिर सैलाना में अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शाम 4 बजे से धार्मिक आयोजन प्रारंभ होंगे।


वहीं श्री सत्यनारायण मंदिर में सोमवार, 16 नवंबर 2026 को अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।
दीपावली के बाद आयोजित होने वाले इन धार्मिक कार्यक्रमों में नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी। मंदिरों में भगवान के दर्शन, छप्पन भोग और महाप्रसादी का लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा।

Author: NITESH SHARMA










