Skip to main content

MP Headlines

नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा रैली

सैलाना। मंगलवार को सैलाना नगर के समस्त शासकीय स्कूलों के बच्चों द्वारा भारत माता की, जय वंदे मातरम जो हम से टकराये गा मिट्टी में मिल जायेगा जैसे नारों की गूंज उठी साथ ही नन्हे हाथों में तिरंगा थामे स्कूली बच्चों सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगो की मौजूदगी में 77 वां अमृत महोत्सव व मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी मनीष जेन की अगवानी में हुआ।

यह रैली नगर के शासकीय सीएम राईज विद्यालय से प्रारंभ हुई जो यह रैली घंटाघर चौराहा, बस स्टैंड,सदर बाजार,पैलेस चौराहा, रंगवाड़ी मोहल्ला, नेहरू मार्ग होते हुए।बस स्टेण्ड पहुचीं यहा अलग अलग गुरूपो में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ एसडीएम जेन ने दिलाई,एवं रैली का समापन हुआ।

इस विशाल रैली में एसडीएम मनीष जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल जोशी ,जनपद पंचायत सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय, सीएम राईज प्राचार्य वीरेन्द्र मिंडा,गिरीश सारस्वत जे एस हाडा, प्रोफेसर सौरभ ईश्वर लाल डॉ बालकृष्ण चौहान, डॉ आरपी पाटीदार, सहित बड़ी संख्या में सैलाना नगर से संबंधित सभी विभागो के विभागीय अधिकारियों ने रैली में भाग लेकर हाथो में तिरंगा लिए उपस्थिती दर्ज करवाई।

MP Headlines
Author: MP Headlines