Skip to main content

MP Headlines

स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की सहभागिता

रतलाम। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में शनिवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस सेवा परंपरा को जारी रखते हुए शिविर में यात्रियों एवं आम नागरिकों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नियमित जांच और समय पर बीमारी की पहचान के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की और स्वर्गीय अश्विनी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर में वेस्टर्न रेलवे कर्मचारी संघ के मनोहर बारोठ, अशोक तिवारी, अरविंद शर्मा, पीयूष व्यास, राजकुमार गुर्जर, जिला मंत्री अनुज शर्मा एवं हेमंत मिश्रा उपस्थित रहे।

वहीं मध्य प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक जैन के साथ श्याम जॉकचंद, सोहेल खान, अविनाश पोरवाल, विनय दुबे, मनीष दीक्षित, मनोज असाटी एवं हरीश जोशी सहित अनेक गणमान्यजन ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

आयोजन के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि मधुमेह जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से बचाव एवं नियंत्रण के लिए नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराना जरूरी है। आयोजकों ने कहा कि स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह सेवा कार्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम के अंत में निखिल मिश्रा ने शिविर में उपस्थित अतिथियों, सहयोगियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines