Skip to main content

MP Headlines

सैलाना में श्री महालक्ष्मी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी

सैलाना। नगर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मंदिर में विशेष सजावट की गई और श्री महालक्ष्मीजी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

महोत्सव के अवसर पर शाम 4 बजे विधि-विधान के साथ महाआरती हुई। आरती में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर दर्शन-लाभ लिया। इसके बाद शाम 5 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

 

मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे भक्तों ने श्री महालक्ष्मीजी से परिवार की खुशहाली एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल रहा।

MP Headlines
Author: MP Headlines