Skip to main content

MP Headlines

सर्वसमाज अडवानिया ग्राम द्वारा निकाली ट्रैक्टर तिरंगा वाहन यात्रा

सैलाना। स्वतंत्रता दिवस के 2 दिन पूर्व देश के प्रति अपनी आस्था जुजुन प्रकट करते हुए सर्व समाज समीपस्थ ग्राम अड़वानिया के किसानों द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा वाहन यात्रा निकाली

तिरंगा यात्रा ग्राम अडवानिया से प्रारंभ हुई जो सैलाना नगर के प्रमुख दिलीप मार्ग पैलेस चौराहा शेखजी मोहल्ला रगवाड़ी मोहल्ले होते हुए बस स्टेण्ड घंटाघर होते हुए नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकली रँगवाड़ी मोहल्ला देवरी चौक पर सैलाना पाटीदार समाज द्वारा इस विशाल  ट्रैक्टर तिरंगा वाहन यात्रा का पुष्प माला से स्वागत अभिनंदन किया गया। यह तिरँगा यात्रा पुनः ग्राम अडवानिया  पहुंची जहा समापन हुआ।

इस यात्रा में ग्राम के जनप्रतिनिधि  देश प्रेमी जन हाथों में तिरंगा लिए पैदल चल रहे थे। इस ट्रैक्टर तिरंगा वाहन यात्रा में करीब 25 ट्रैक्टर चल रहे थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines