Skip to main content

MP Headlines

सैलाना में भाजपा ने मनाया रक्षाबंधन

सैलाना। आज ओशिन परिसर सैलाना में भाजपा के सैलाना शिवगढ़ मंडल अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्र से आई महिलाओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ जिला महामंत्री संगीता चारेल क्रांति जोशी कैलाशी बाई चारेल ने प दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा स्व अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर  श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने महिलाओं के बीच जाकर राखी बंधवाई।

कार्यक्रम में आई बहनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार लाडली बहनों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी लाडली बहना योजना लगातार आगे चलती रहेगी कार्यक्रम में सैलाना व आसपास क्षेत्र से अनेक महीलाए सम्मिलित हुई महिलाओं को उपहार के रूप में एक एक साड़ी भी दी गई

MP Headlines
Author: MP Headlines