Skip to main content

MP Headlines

महिला हिंसा के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला मौन कैंडल मार्च

रतलाम 17 अगस्त 2024/ बांग्लादेश एवं पश्चिम बंगाल मे महिलाओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध मे भाजपा महिला मोर्चा ने रतलाम मे मौन कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। एसएमई मोर्चा कार्यकर्ता हाथ मे  कैंडल लेकर निकले और डालु मोदी बाजार चौराहा पहुंचकर हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की।

महिला मोर्चा के कैंडल मार्च मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री संगीता चारेल, नामली नगर परिषद अध्यक्ष अनिता परिहार, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, महिला मोर्चा पदाधिकारी जीवन ज्योति, ललीता पंवार, दिव्या शर्मा, कुसुम सोलंकी, भारती पाटीदार, रंजना जोशी, राजश्री राठौड़, भावना गुर्जर, मनीषा सिलावट, पुष्पा राठौर, ममता भंडारी, प्रतिभा आप्टे, सुरेखा सेन, पार्षद  अनिता कटारा, सपना त्रिपाठी, आयुषी सांखला, हीना मेहता, संगीता सोनी, प्रीति कसेरा आदि उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines