Skip to main content

MP Headlines

सैलाना से खाटू श्याम पदयात्रा रवाना

सैलाना। हारे के सहारे खाटू श्याम तक  पैदल यात्रा गुरुवार को प्रातः सैलाना नगर के संकट हरण गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। इस यात्रा में सैलाना करिया, बोदना, पिपलौदा, सहित आस पास के गांवो से यात्री शामिल होंगे।

यह यात्रा सैलाना से होरी हनुमान जी होकर सांवरिया सेठ दर्शन करते हुए विभिन्न धार्मिक स्थल से होते हुऐ, 15 दिन में खाटू श्याम धाम  पहुंचेगी। सैलाना नगर में इस पद यात्रा में निकले युवराज सिंह राठौर का सभी इष्ट मित्रों ने स्वागत किया। और सद्भावनाएँ प्रेषित की यात्रा आरम्भ से पूर्व सैलाना के प्राचीन गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना कर यात्रा में शामिल यात्रियों को धूमधाम से विदा किया। इस अवसर पर खाटू श्याम प्रेमियों का जितेंद्र सिंह राठौर मित्र मंडल ने भी स्वागत किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines