Skip to main content

MP Headlines

पिपलिया मण्डी के चंचलेश व्यास को मप्र कांग्रेस कमेटी ने दी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मप्र कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग बनाया प्रदेश समन्वयक

भोपाल। मध्यप्रदेश में रिक्त हुए सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष के पद पर विधायक नीतेन्द्र सिंह राठौर एवं अब्बास हफ़ीज़, चंचलेश व्यास, अभिनव बरोलिया, असद उद्दीन एवं अपूर्व भारद्वाज को प्रदेश समन्वयक बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव KC वेणुगोपाल ने  नियुक्ति पत्र जारी किया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी को  राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी,मिली है । उन्हें नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया गया है। श्री अभय तिवारी को इस पद पर 6 वर्ष से अधिक रहने के बाद राहुल गांधी की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। पिपलिया मण्डी के निवासी चंचलेश व्यास की प्रदेश सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश समन्वयक नियुक्त किए जाने पर ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

MP Headlines
Author: MP Headlines