Skip to main content

MP Headlines

सीएम राइज मॉडल में खेल दिवस का आयोजन

सैलाना। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा सैलाना ब्लॉक के सीएम राइस विद्यालय पर रस्सा कस्सी एवं वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा ने बताया कि  खेल दिवस पर जिले भर में खेल गतिविधियां आयोजित की जानी है जिसके अंतर्गत सैलाना में खेल दिवस के उपलक्ष्य में रस्सा कस्सी और वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने किया।

सैलाना ब्लॉक युवा समन्यवक प्रीती चरपोटा अपनी जानकारी देते हुए बताया कि खेल दिवस के आयोजन वालीबाल में बालक वर्ग में विजेता अवंतिका सदन रहा और रस्सा  कस्सी में बालिका सीनियर वर्ग में विजेता विक्रमशिला सदन एवं उपविजेता अवंतिका सदन रहा। इसी प्रकार बालक सीनियर वर्ग में विजेता तक्षशिला सदन और उपविजेता विक्रमशिला सदन रहा, इसी प्रकार जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में विजेता अवंतिका सदन उपविजेता तशशीला सदन और बालिका वर्ग में विजेता अवंतिका सदन और उपविजेता विक्रमशिला रहा। सभी विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ प्रमाणपत्र भी दिए गए।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अशोक गोड , वैभव दुबे, मालती शर्मा, रहे। ऋषिकांत देवड़ा, रवि सिंह वसुनिया, कैलाश मकवाना, अमित वर्मा, पद्मिनी डोडियार का सहयोग रहा। संचालन श्री जुझार सिंह राठौर एवं  कमलेश पाटीदार ने किया, ब्लॉक समन्नव्यक प्रीती चरपोटा ने आभार व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines